मां दुर्गा की आराधना धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है : अमरप्रीत सिंह काले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन समारोहों में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बारीडीह विद्यापतिनगर, सिदगोड़ा एल-4 एरिया, टेल्को के प्रेमनगर-लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान, हिलटॉप स्कूल क्षेत्र, घोड़ाबांधा और टेल्को नॉर्थ एरिया के 26 नंबर रोड स्थित पूजा पंडालों में सहभागिता की।
इस अवसर पर काले ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

