Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    (योषिता सिंह)

    संयुक्त राष्ट्र, 15 अक्टूबर (भाषा) भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से सवाल किया कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौतों की घटनाओं की जांच, इंटरनेट पर प्रतिबंध और मानवाधिकारों की गंभीर स्थिति से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट कब जारी करेगा।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव अनुज स्वरूप ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की तीसरी समिति में मानवाधिकार उच्चायुक्त के साथ संवाद के दौरान भारत की ओर से यह वक्तव्य दिया।

    स्वरूप ने मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) और मानवाधिकार उच्चायुक्त द्वारा पीओके की स्थिति पर दिए गए विस्तृत बयानों का उल्लेख किया। इन बयानों में सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों के हाथों हुईं मौत के मामलों की त्वरित, गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

    इन बयानों में हिरासत में लिए गए ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ के नेताओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, उन्हें अपने परिवारों से मिलने की अनुमति देने तथा उचित कानूनी प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई थी।

    इसके अलावा, पाकिस्तान के कब्जे वाले पूरे जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध हटाने और स्थानीय लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सार्थक राजनीतिक बातचीत की सिफारिश की गई थी।

    स्वरूप ने कहा, ‘‘हम ओएचसीएचआर से इस बारे में रिपोर्ट जारी करने की उम्मीद कब कर सकते हैं कि पाकिस्तान सरकार ने इन मुद्दों के समाधान के लिए क्या कदम उठाए हैं? पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने भीतर झांके और इस बात पर विचार करे कि खैबर पख्तूनख्वा और उसके अवैध कब्जे वाले रावलकोट समेत एक बड़े हिस्से में इन अधिकारों का पालन क्यों नहीं हो रहा है।’’

    स्वरूप ने कहा, ‘‘हमारे पड़ोस के साथ-साथ पश्चिम में भी प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कहने की जरूरत नहीं है कि ऐसे दोहरे मानदंड बहुपक्षवाद और ओएचसीएचआर के कामकाज में विश्वास की कमी पैदा करते हैं।’’

    भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ ही दिन पहले नयी दिल्ली ने राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की टिप्पणियों को देश के आंतरिक मामलों में ‘‘अनावश्यक’’ और ‘‘अस्वीकार्य हस्तक्षेप’’ करार दिया था।

    पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों, विपक्ष के नेताओं, नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को ‘‘सामूहिक रूप से हिरासत में लिए जाने की खबरों’’ पर चिंता व्यक्त की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी, दीपके बोले- जेल में डाल दो, परवाह नहीं
    Next Article अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    October 15, 2026

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    October 15, 2026

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत

    कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी, दीपके बोले- जेल में डाल दो, परवाह नहीं

    रेलवे के 11 लाख रेल कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बोनस का ऐलान, अधिकतम 17951 रुपये मिलेंगे

    पटना हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी : महिला पर लेटना और मुंह दबाना रेप का प्रयास नहीं, ये लज्जा भंग

    यूपी का नीला ड्रम केस : मेरठ की कोर्ट ने साहिल-मुस्कान को सुनाई फांसी की सजा, फैसला सुनते ही दोनों रो पड़े

    इजरायल का फ्लाई दुबई की घटना के बाद बड़ा एक्शन, पाक सहित 31 मुस्लिम देशों के क्रू मेंबर्स पर रोक

    सुको दिल्ली में इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सख्त, केंद्रीय गृह सचिव और डीएमआरसी ने बिना शर्त मांगी माफी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.