Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छेड़ा नगर सिग्नल पर BEST बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, 4 यात्री घायल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से मुंबई मेहमान का पन्ना संपादकीय

    छेड़ा नगर सिग्नल पर BEST बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, 4 यात्री घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छेड़ा नगर सिग्नल पर BEST बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, 4 यात्री घायल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    इंद्र यादव!मुंबई! सुबह छेड़ा नगर सिग्नल पर एक भयानक हादसा हो गया। मुलुंड डिपो की BEST बस और एक टैंकर की जोरदार भिड़ंत में चार यात्री घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं और एक 14 साल की किशोरी भी शामिल हैं।
    सुबह करीब 6:55 बजे की घटना है। BEST बस क्रमांक 7363 (MH-03-CV-7035) रूट नंबर A-373/32 पर वैशाली नगर से माहुल की तरफ जा रही थी। छेड़ा नगर सिग्नल के पास अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई। बस चालक ने मोटरसाइकिल को बचाने के लिए जोर से ब्रेक लगा दिए और बस रोक दी।
    इसी बीच मुंबई से वाशी की ओर जा रहा एक टैंकर बस के दाहिने हिस्से के बीचोंबीच जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की दाहिनी साइड की तीन खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए। कांच के टुकड़े यात्रियों पर गिर पड़े।
    हादसे में घायल हुए लोगों में 14 वर्षीय भाग्यश्री खेडकर और 22 वर्षीय अदिति कोयंडे शामिल हैं। भाग्यश्री की दाहिनी आंख के नीचे कांच लगने से चोट आई है। अदिति की दाहिनी कोहनी और दाहिने पैर में कांच लगने से खून बहने लगा।
    बस कंडक्टर ने तुरंत दोनों घायल महिलाओं को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य यात्री को हल्की चोट आई थी, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया। चौथे घायल यात्री को उनके परिजन खुद दूसरे अस्पताल ले गए। उस अस्पताल का नाम बस कंडक्टर को भी पता नहीं चल पाया।
    पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस और टैंकर को तिलक नगर पुलिस थाने ले जाया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
    सुबह की भीड़भाड़ वाले समय में हुआ यह हादसा लोगों को सकते में डाल गया। सड़क पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत एक बार फिर याद दिला गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार की सियासत में ललन सिंह का दांव, जेडीयू के भीतर बढ़ेगी बेचैनी या बदलेगा सत्ता का समीकरण?
    Next Article बिहार की सियासत में ललन सिंह का दांव, जेडीयू के भीतर बढ़ेगी बेचैनी या बदलेगा सत्

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.