कालीमाटी विद्यालय पहुंचे टाटा स्टील यूटिलिटी के जीएम आर.के. सिंह, बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने का भरोसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड के महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने बुधवार को जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, आधारभूत संरचना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों के अनुशासन और विद्यालय के माहौल की सराहना की।
आर.के. सिंह ने विद्यालय में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने में सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, करनदीप सिंह, शिक्षिका कंचन कुमारी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर फूल कुमारी मार्डी सहित अन्य शिक्षक, स्थानीय प्रतिनिधि और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

