राँची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन की कथित घोटाला मामले में, PMLA कोर्ट में ,21 सिंतबर को हाजिर होंगे CM हेमंत सोरेन, आरोप गठन पर होगी बहस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची की चर्चित बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन की
कथित फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) कोर्ट में हाजिर होना होगा, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश होने की मिली है छूट
बता दे कि कल यानी 18 सिंतबर हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हस्तक्षेप याचिका खारिज होने के बाद आज शनिवार (19 सितंबर ) को CM हेमन्त सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश होना था. लेकिन उनके अधिवक्ता ने सीएम की व्यस्तता का हवाला देते हुए पेश होने में असमर्थता जताई. इस आधार पर न्यायाधीश योगेश कुमार ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी के लिए 21 सितंबर की तारीख तय कर दी है. साथ ही वर्चुअली रुप से भी पेश होने की छूट दी गई है.
21 सितंबर को सीएम हेमन्त सोरेन को पेश होना होगा. उसी दिन आरोप गठन पर बहस होगी.

