Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए माओवादियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

    उसके विरुद्ध ओडिशा सरकार ने भी 1.20 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल मिलाकर उसपर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचुक का रहने वाला था।

    उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 55 कांडों की जानकारी सामने आई है। वह माओवादियों के लिए कुख्यात क्षेत्र सारंडा में सर्वाधिक सक्रिय था। राज्य में केंद्रीय बलों व झारखंड पुलिस के चल रहे माओवादी विरोधी अभियान की बदौलत माओवादी अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी राज्यों में भागे हैं। झारखंड लगभग पूरी तरह माओवादियों से खाली हो चुका है।

    पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के ही बांकुड़ा जिले में असीम मंडल दस्ते के तीन कुख्यात माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इन माओवादियों में 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य राम प्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी जोनल कमांडर सह दस लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा व एक अन्य सदस्य गौरी शामिल थी

    झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया
    Next Article बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 19, 2026

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    September 19, 2026

    साजन कुमार की हत्या: दोस्तों के साथ निकला था घर से, झाड़ी से बरामद हुआ शव

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    साजन कुमार की हत्या: दोस्तों के साथ निकला था घर से, झाड़ी से बरामद हुआ शव

    नागाधाम तारा बरियारपुर में श्रीचंद्राचार्य जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

    मध्य विद्यालय बिहट में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती मनाई गई: साहित्यकारों ने बताया विश्वकवि

    बखरी सिविल कोर्ट पहुंचे निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार, प्रस्तावित कोर्ट की जमीन का भी किया निरीक्षण

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.