टाटा पावर सोलररूफ ने 5 लाख इंस्टॉलेशन का आंकड़ा पार किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 8 सितंबर: टाटा पावर सोलररूफ ने देशभर में 5,19,673 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे कर नया मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत है और 2029 तक 30 लाख इंस्टॉलेशन का लक्ष्य रखा गया है।
कंपनी ने अब तक 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की सोलर फाइनेंसिंग उपलब्ध कराई है। ‘घर-घर सौर ऊर्जा पहल’ के तहत 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 90 करोड़ से अधिक आबादी तक पहुंच बनाई जा रही है।
टाटा पावर सोलररूफ को देशभर में 700 से अधिक चैनल पार्टनर और 250 से अधिक अधिकृत सेवा पार्टनर का नेटवर्क समर्थन दे रहा है। कंपनी ने रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज समाधान भी शुरू किए हैं, जिससे उपभोक्ता सौर ऊर्जा को संग्रहित कर जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकेंगे।

