राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सोमवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। जमशेदपुर के सोनारी से पहुंचे पंडित बापी मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया।
कमेटी के अनुसार इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण गोल्डन रंग के भव्य काल्पनिक मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। इसके साथ ही मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
भूमि पूजन के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सुरजीत कुंडू (राजू), पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पंडित बापी मुखर्जी, दुलाल मुखर्जी, कृष्णा प्रसाद, दिलीप राम, रमेश मोदी, दिलीप अग्रवाल, विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, अजय सिंह, निलय मंडल, सुजय नंदी, श्याम सुंदर सरकार, विशाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, संजीत प्रधान, प्रकाश सोनकर, राहुल मोदक, विक्की गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रणय कुमार, किशानु नंदी, अभिनव राम, डोमन सोनकर सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

