Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कोल्हान में गरजी सुधार यात्रा, युवाओं ने किया प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कोल्हान में गरजी सुधार यात्रा, युवाओं ने किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कोल्हान में गरजी सुधार यात्रा, युवाओं ने किया प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:राज्य की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को अपने 11वें दिन कोल्हान पहुंची। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई।

    दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यात्रा बोड़ाम, पटमदा, कदमा उलियान, को-ऑपरेटिव कॉलेज, आमबागान मैदान और साकची गोलचक्कर समेत कई स्थानों पर पहुंची। युवाओं ने झंडे-बैनर के साथ प्रदर्शन किया और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध बनाने की मांग की।

    आमबागान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और साकची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभा में देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकार और रोजगार के अवसरों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से भर्ती व्यवस्था में ठोस सुधार करते हुए युवाओं के भविष्य के साथ न्याय करने की मांग की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और समर्थक शामिल हुए।

    भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कोल्हान में गरजी सुधार यात्रा युवाओं ने किया प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप जै स शिशु विद्या मंदिर में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

    Related Posts

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    September 3, 2026

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    September 3, 2026

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद का आह्वान

    फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने का आरोप, फरार चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार

    निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो कथित शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    PNM और OSL की मनमानी से केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर जाम, ब्लैकलिस्ट करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.