Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बनाए गए अप्पू तिवारी, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 30 अगस्त 2026। आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संध्या 3 बजे निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों के साथ हुई कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट की घटना के विरोध में आजसू पार्टी जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके लिए उपायुक्त से विधिवत अनुमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आजसू लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

    जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। संगठन को और मजबूत करते हुए पार्टी की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    बैठक में अप्पू तिवारी को पूर्वी विधानसभा का बीएलए-1 प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। साथ ही महिला संगठन को मजबूत करने के लिए जिला महिला संयोजक के नेतृत्व में प्रखंडवार महिला समितियों के शीघ्र विस्तार की जिम्मेदारी महिला समिति को सौंपी गई। पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करना है।

    बैठक में रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, कान्हु सामंत, राजेश चौधरी, शैलेन्द्र सिन्हा, चंद्रेश्वर पांडेय, दीपक पांडेय, जमाल खान, ललन झा, आकाश सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, रामदेव हेंब्रम, ललित सिंह, परवीन प्रसाद, मंटू शुक्ला, मुन्ना भाई, सोनू सिंह, राजा कुमार, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल कमेटी का भाजपा ने किया विस्तार
    Next Article जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    August 30, 2026

    परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प

    August 30, 2026

    गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प

    गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल

    कांग्रेस DPAC की बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल कमेटी का भाजपा ने किया विस्तार

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.