पोराभुमरी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। चांदपुर पंचायत के पोराभुमरी में मां मनसा क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार शामिल हुए।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल भावना व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह रहा। मौके पर पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

