नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद शिवहर में बाढ़ का अलर्ट, मंत्री रत्नेश सदा ने किया बागमती का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शिवहर :नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता लगातार बनी हुई है। सरकार ने एहतियात के तौर पर कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। इसी बीच बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने शिवहर पहुंचकर बागमती नदी के तटबंधों और हाल ही में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बागमती नदी पर बने डैम का जायजा लिया।मंत्री ने अधिकारियों के साथ तटबंधों और डैम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगहों की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई स्थिति नहीं है। बागमती नदी की स्थिति सामान्य है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार और जिला प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

