सफाई कर्मियों के स्थायीकरण की मांग तेज, घासी संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड एबोरिजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन ने टाटा स्टील और उससे जुड़ी विभिन्न इकाइयों में वर्षों से कार्यरत सफाई एवं सेनिटेशन कर्मियों को स्थायी करने की मांग की है। संगठन ने मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की।
संगठन ने कहा कि सफाई का कार्य स्थायी प्रकृति का है, बावजूद इसके वर्षों से कर्मियों को ठेका मजदूर के रूप में काम कराया जा रहा है। संगठन ने कर्मियों को स्थायी दर्जा देने के साथ आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य श्रमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

