राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला के सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने अस्पताल परिसर में 100 फलदार व छायादार पौधें लगाएं। पौधरोपण में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.सुकांत सीट सहित अन्य के द्वारा भी सहयोग किया गया। मौके पर सीएस ने कहा कि पेड़ पौधों से नैसर्गिक रूप आक्सीजन तो प्राप्त होता ही है साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन हमारे जीवन में अनिवार्य तत्व है। पेड़ पौधों से आक्सीजन मुफ्त मिलता है, इसलिए सभी लोगों को जीवन में कम से कम 5-5 पौधें लगाकर उन्हें बड़ा करने में ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर डा.सुल्ताना परवीन,सीपीएम अनामिका कुमारी,लेखा पदाधिकारी मनोज शर्मा, आनंद कुमार सिंह, संतोष कुमार,अजय कुमार, विवेक पांडेय, धर्मपाल मंडल, धर्मराज महतो,बधाई मुर्मू, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

