Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
    वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव द्वारा एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ज्वालकट्टा मिलनवीथी हाई स्कूल के समीप हरिकीर्तन मंडप के पास कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ जमा होकर अड्डेबाजी कर रहे हैं।
    ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया किसूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन युवकों को तीन संदिग्ध वाहनों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं और जमशेदपुर समेत विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में अधिकांश हीरो स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो बाइक शामिल हैं, जबकि एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
    इसके अलावा आरोपियों के पास से एक एप्पल आईफोन, एक रेडमी स्मार्टफोन और एक पोको स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों का मिलान कर रही है।
    गुड़ाबांदा थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

    17 चोरी की बाइक बरामद गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने
    Next Article चीनी की बढ़ती कीमतों पर रियाजुद्दीन खान ने जताई चिंता, सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.