26 अगस्त को निकलेगा 18वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को 18वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। तंजीम अहले सुन्नत जमात ने बताया कि जुलूस सुबह 8:30 बजे मानगो गांधी मैदान से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए धतकीडीह सेंटर मैदान पहुंचेगा, जहां दुआ और संबोधन के बाद दोपहर 2:30 बजे समापन होगा।
जुलूस में अमन, भाईचारा, इंसानियत और शिक्षा का संदेश दिया जाएगा। व्यवस्था के लिए 500 से अधिक वॉलेंटियर तैनात रहेंगे। तंजीम ने लोगों से जुलूस में शांति, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

