छात्रा मामले में अर्जुन मुंडा का सरकार पर हमला, बोले- लाठीचार्ज और कार्रवाई से झारखंड को किया जा रहा लहूलुहान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्रा के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला करते हुए सरकार के द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और हो रही कार्रवाई को राज्य को लहू लुहान करने वाला कदम बताया है। अर्जुन मुंडा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बोकारो पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस राज्य को लहू लोहान करते हुए राज्य को पीछे धकेलना का काम किया है। हीरा भी पत्थर होता है लेकिन उसको तरस कर लोग इसकी कीमत लगते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं जिसको सरकार को मानकर उसे अनुशंसा करना चाहिए उन्होंने कहा कि कोई भी केंद्रीय एजेंसी संवैधानिक एजेंसी के खिलाफ खुद से कार्रवाई नहीं कर सकती है।

