बागबेड़ा में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर बागबेड़ा में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बागबेड़ा बड़ौदा घाट से गाड़ाबासा स्थित माता शीतला मंदिर परिसर में बाबा चिंताहरण महादेव के जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा की। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों के बीच पूरा रास्ता हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कविता परमार, कुसुम पूर्ति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, ललन झा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, अभिजीत दा समेत अन्य शामिल हुए।
आयोजन को सफल बनाने में आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, आनंदी ओझा, महेश सिंह, रामजी शर्मा, संजय प्रसाद, पप्पू प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मनोज यादव, आकाश सिंह, विशाल नायक, विजय राय, राहुल प्रजापति, हेमंत प्रसाद, रवि यादव, मनोज शर्मा, साहिल सिंह, प्रवीण प्रसाद, उधो सिंह, अरुप मल्लिक और विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

