Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    पोटका प्रखंड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखंड क्षेत्र के चयनित दर्जनों आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। विधायक संजीव सरदार ने आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    आंदोलनकारियों का त्याग और संघर्ष अविस्मरणीय : विधायक

    समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का संघर्ष, त्याग और योगदान अविस्मरणीय है। उनके लंबे संघर्ष और बलिदान के कारण ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देना पूरे समाज और राज्य की जिम्मेदारी है।

    हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों को दिया सम्मान : संजीव सरदार

    विधायक ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष बीत जाने के बावजूद राज्य में कई बार भाजपा की सरकार रही, लेकिन आंदोलनकारियों को वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के अगुआ दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों को सम्मान देने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, उनकी पहचान और उनके अधिकारों के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। आंदोलनकारियों को सम्मानित करना उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का भी माध्यम है।

    सम्मान पाकर भावुक हुए आंदोलनकारी

    समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले आंदोलनकारियों ने खुशी जताई और झारखंड आंदोलन के दौरान बिताए संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनके संघर्ष और योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलना उनके लिए गौरव का विषय है।

    इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है
    Next Article पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.