राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।
जेवियर स्कूल गम्हरिया में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न तरीके के विज्ञान के मॉडल पेश किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन एक्सआईटीई कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फ्रांसिस और विद्यालय के प्रधानाचार्य सेबेस्टियन एस.जे ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।
आप सभी एक नई दृष्टिकोण व नई खोज से भारत देश का नाम रोशन करें, जिससे हमारे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन हो सके। साथ ही, पूरा विश्व आपके द्वारा किए गए खोज से लाभान्वित हो सकें और नयी खोज से विश्व का कल्याण हो सके। क्योंकि, आप ही देश के भविष्य हैं। इस मौके पर निर्णायक के रूप में केपीएस,गम्हरिया की शिक्षिका भावना सिंह और स्वाति बेज तथा विद्या ज्योति स्कूल के अंशु कुमार झा और शुभाशीष उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से उनके मॉडल के बावत पूछे गए। इसके सफल आयोजन में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, प्रशासक ब्रदर अमलराज, शिक्षक मिथिलेश प्रसाद समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

