Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल, महिला पर हमले की कोशिश
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल, महिला पर हमले की कोशिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल, महिला पर हमले की कोशिश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक के खुद को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना बोरा फैक्ट्री के पास सुबह करीब 7:30 बजे की है। विवाद के दौरान युवक ने अपनी महिला परिचित पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया। इसके बाद युवक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया।
    घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    घायल युवक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के रहड़गोड़ा निवासी 45 वर्षीय विजय टोपनो के रूप में हुई है। विजय के अनुसार, वह करीब नौ वर्षों से सरजामदा के लापुंग टोला निवासी एक महिला के संपर्क में था। शुक्रवार सुबह वह महिला से मिलने बोरा फैक्ट्री के पास पहुंचा था। महिला के ड्यूटी जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत को लेकर विवाद हो गया।
    विजय का दावा है कि पिछले दो-तीन दिनों से महिला उससे बातचीत नहीं कर रही थी। इसी बात को लेकर वह नाराज था। उसका कहना है कि उसने महिला के बच्चों की पढ़ाई में मदद की और घर बनवाने में भी सहयोग किया था। इसके बावजूद रिश्ते में विवाद बढ़ने से वह काफी आहत था।
    विजय ने बताया कि वह टाटा मोटर्स में काम करता है और उसकी एक संतान है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग हो चुका है। वहीं, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
    घटना के बाद महिला मौके से चली गई, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल महिला पर हमले की कोशिश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के 58 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग
    Next Article GEEF ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड 2026 की विजेता बनी टाटा स्टील यूआईएसएल

    Related Posts

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    August 22, 2026

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    August 22, 2026

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    छात्रों पर मारपीट को भाजपा ने बताया तानाशाही का प्रतीक, विद्युत महतो बोले- लाठी से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज

    गणिनाथ सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव

    टाटानगर-राउरकेला से कोसी-सीमांचल के लिए सीधी ट्रेन की मांग

    सुरेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 102 लोगों ने किया रक्तदान

    नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.