15 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर शुक्रवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने करीब 15 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें साकची शिव मंदिर लाइन में पेवर्स ब्लॉक, सीतारामडेरा नंदनगर में सड़क निर्माण, बारीडीह बस्ती में नाली पर स्लैब, शक्तिनगर गंगा पथ में कल्वर्ट तथा बिरसानगर जोन नंबर-8 में कमजोर वर्ग के बच्चों के अध्ययन के लिए शेड निर्माण शामिल हैं।

विधायक ने संबंधित संवेदकों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रंजीत सिंह, बापन बनर्जी समेत भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं।

