राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम
हेसड़ा पंचायत अंतर्गत हेसड़ा पंचायत भवन के समक्ष स्थित जाहेर थान में किया गया।
मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना हेतु साल वृक्ष का रोपण किया गया। अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि
साल के पेड़ की तरह ही मुख्यमंत्री का पवित्र निर्णय, राजनीतिक कौशल और कुशल प्रशासक के रूप में राज्य का नेतृत्व सफलतापूर्वक करते रहें, इसी कामना के साथ वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुनील महतो, चंद्रावती महतो, कार्तिक मुर्मू, सुबोध सरदार, श्याम चरण सरदार, राम रंजन ग्राम प्रधान, माझी टुडू, भुवनेश्वर सरदार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पोटका प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

