5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
कैंसर पीड़ित मरीज के लिए O-नेगेटिव सिंगल डोनर प्लेटलेट किया दान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए O-नेगेटिव (O-) सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) दान किया। यह उनका 5 दिन के अंतराल में 59वां SDP दान है। इससे पहले उन्होंने 5 अगस्त को 58वीं बार SDP दान किया था।
सुनील आनंद ने कहा कि अस्पताल में कष्ट झेल रहे परमात्मा के बच्चों की पीड़ा कम करने के उद्देश्य से वे प्लेटलेट दान करते हैं। उनके अनुसार रक्तदान सबसे बड़ा निष्काम कर्म योग है। रक्तदाताओं के मन में सेवा और मानव कल्याण की भावना होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि SDP दान के लिए दाता का प्लेटलेट काउंट डेढ़ लाख से अधिक होना आवश्यक है और पूरी प्रक्रिया में करीब एक घंटे से अधिक समय लगता है।

