नीलकंठ बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ अनुष्ठान
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
काण्ड्रा बाजार स्थित जय शनि देव पावन धाम नीलकंठ बाबा मंदिर परिसर में समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। शाम पांच बजे शुरू हुए अनुष्ठान को पंडित गौतम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर बाबा नीलकंठ से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजक के अनुसार मंदिर परिसर में प्रत्येक पूर्णिमा को सत्यनारायण कथा तथा प्रत्येक शनिवार शाम खिचड़ी महाप्रसाद वितरण का आयोजन होता है। कार्यक्रम में बेबी साव, इंदु देवी, शर्मीला साव, रीता देवी, प्रीतम देवी, इंदु मंडल, नीतू देवी, मीणा देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

