Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: जिले के कपाली ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला: जिले के कपाली ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: जिले के कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी निर्मलनगर, सोनारी, जमशेदपुर के रूप में हुई है. आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के पुडिसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. सूचना मिलते ही चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम जैसे ही पुडिसिली चौक के पास होटल के सामने पहुंची, सड़क किनारे खड़े युवक ने पुलिस वाहन देखकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके कमर से लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई. उसके विरुद्ध कपाली ओपी थाना कांड संख्या 105/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर सोनारी थाना, घोड़ाबांधा थाना और कपाली ओपी में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराधों के कुल 10 मामले दर्ज हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोला में 59 जंगली हाथियों का आतंक, घर तोड़ा, फसलें रौंदी; ग्रामीणों में दहशत
    Next Article नवयुग दल ने 150 पौधे लगाए

    Related Posts

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    August 1, 2026

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    August 1, 2026

    शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण, बाल सदन का गठन

    द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में प्रोजेक्ट लेखन पर कार्यशाला आयोजित

    पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क

    समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

    भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    पार्षद एकता मंच के द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त को एक मांग पत्र सोपा

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.