Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका की अध्यक्षता में विभिन्न प्रांतों की संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता ने किया।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने अपने संबोधन में संगठन की एकता और सामाजिक सरोकारों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज ने देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी हमारी है।

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धियां

    राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी सिंहभूम कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोयल भी उपस्थित रहे। प्रतिवेदन में मुकेश मित्तल ने बताया कि झारखंड प्रांत में संगठन को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं।

    • महापंचायत का गठन किया गया।
    • नियमित रूप से कार्यसमिति एवं स्थायी समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
    • संपत्ति संरक्षण मंडल का गठन किया गया।
    • जमशेदपुर में दो नई शाखाओं का गठन किया गया।
    • दुमका जिला द्वारा 101 कपल सदस्य बनाए गए।
    • सत्र 2025-27 में कुल 1027 आजीवन सदस्य, 2 संरक्षक सदस्य एवं 2 विशिष्ट संरक्षक सदस्य बनाए गए।
    • जमशेदपुर में भव्य राजस्थान महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

    बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने झारखंड प्रांत की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और अन्य प्रांतों से भी इसी तर्ज पर कार्य करने का आह्वान किया।

    पूर्ववर्ती प्रांतीय समिति द्वारा खरीदे गए प्रांतीय कार्यालय का हस्तांतरण वर्तमान समिति को अब तक नहीं किए जाने का विषय भी बैठक में उठाया गया।

    बैठक के दौरान मुकेश मित्तल ने सदस्यता संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दे भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में एक हजार से अधिक नए सदस्य बनाए गए, लेकिन अब तक अधिकांश सदस्यों को लैपल पिन, सदस्यता प्रमाण-पत्र एवं पहचान पत्र (आई-कार्ड) प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सदस्यता शुल्क प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर सभी सदस्यों को प्रमाण-पत्र, आई-कार्ड एवं लैपल पिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में जमशेदपुर में आयोजित राजस्थान महोत्सव की विशेष रूप से सराहना की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव-2026 को राष्ट्रीय स्तर का एक अत्यंत भव्य एवं अनुकरणीय आयोजन बताया। इस महोत्सव ने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा, खान-पान, हस्तशिल्प एवं सामाजिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। साथ ही यह आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा संगठन की कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट उदाहरण बना। पूर्वी सिंहभूम जिला के साथ-साथ झारखंड प्रांत की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन अन्य प्रांतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न प्रांतों के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, वित्तीय विषयों एवं आगामी वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

    भविष्य की योजनाएं और संगठन का दृष्टिकोण

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आगामी वर्षों में संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए नए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की योजना बनाई गई है।

    झारखंड प्रांत की टीम ने आश्वासन दिया कि सदस्यता संबंधी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को वार्षिक कैलेंडर का हिस्सा बनाने पर सहमति बनी।

    अधिक जानकारी के लिए मारवाड़ी समुदाय पर जाएं।

    मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान महोत्सव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यता विस्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल
    Next Article अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    Related Posts

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    July 27, 2026

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.