Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन की प्रक्रिया तेज, 17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन की प्रक्रिया तेज, 17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन की प्रक्रिया तेज, 17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 25 जुलाई। ब्रह्मर्षि विकास मंच की महिला इकाई के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। केंद्रीय समिति द्वारा 18 जुलाई को स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में लिए गए निर्णयों के आलोक में शुक्रवार को गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर क्लब में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन एवं चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिला मंच की 17 क्षेत्रीय इकाइयों के गठन के लिए प्रत्येक इकाई में तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इन पर्यवेक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गुटबाजी से ऊपर उठकर ब्रह्मर्षि विकास मंच के बैनर तले संगठित होकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में मंच समाज को और अधिक संगठित करने का कार्य करेगा।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी 17 क्षेत्रीय इकाइयों का गठन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्रीय महिला समिति का चयन नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होगा। साथ ही सभी क्षेत्रीय समितियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी क्षेत्रीय समितियों के गठन के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संस्थापक सदस्यों द्वारा महिला मंच की केंद्रीय समिति का गठन किया जाएगा।

    संस्थापक महासचिव सह चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संपूर्ण चुनाव संगठन के संविधान के अनुरूप, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुशासन बनाए रखते हुए चुनाव को सफल बनाने की अपील की।

    बैठक में शोभा सिंह ने महिलाओं से आपसी मतभेद और पुरानी कटुताओं को भुलाकर समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं रश्मि सिंह ने कहा कि समाज में जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और महिलाओं को गुटबाजी से बचते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

    बैठक में उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी महिला संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास सिंह की माता की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच की पूर्व अध्यक्षा बिमला सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं।

    केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय समिति पर विश्वास बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने में सहयोग की अपील की।

    बैठक में मुख्य संरक्षक विकास सिंह, महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास , राकेश सिंह,

    दीपु सिंह,धनंजय राय, विकास चंद्रा, राम उदय सिंह, अनिल ठाकुर, मुन्ना सिंह, उमानाथ सिंह, सतीश कुमार, बिनोद कुमार, संस्थापक सदस्य मनोज कुमार सिंह, सुभाष राय, राम कृपाल तिवारी, परशुराम सिंह सहित सभी क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन विकास सिंह ने किया।

    बैठक के अंत में 17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए नियुक्त तीन-तीन पर्यवेक्षकों की सूची भी आधिकारिक रूप से जारी की गई।

    17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन की प्रक्रिया तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article एमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    July 26, 2026

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.