Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर देवघर नगर निगम ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने के कारण शहर में स्वच्छता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण कई स्थानों पर कचरे का दबाव बढ़ रहा है।

    शिवगंगा और बाबा मंदिर परिसर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि नगर निगम सफाई कार्य कर रहा है, लेकिन भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर, शिवगंगा और प्रमुख मार्गों पर लगातार सफाई होती रहनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
    पंडा समाज से जुड़े लोगों ने भी नगर निगम से सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बांग्ला सावन शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं 30 जुलाई से शुरू होने वाले मुख्य श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी से तीन गुनी होने की संभावना है। ऐसे में नगर निगम को अभी से अतिरिक्त तैयारी करनी होगी।

    इस संबंध में अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान साफ-सफाई नगर निगम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 750 सफाई मित्रों की तैनाती की गई है, जो तीन शिफ्टों में 24 घंटे सफाई कार्य कर रहे हैं। शिवगंगा, बाबा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर निगम का दावा है कि पूरे मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे
    Next Article चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.