NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
NEET-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15,600 हासिल कर जमशेदपुर की इशिका पोद्दार ने शहर और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बिरसानगर स्थित उनके आवास पहुंचकर इशिका पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता, डायरी और कलम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
दिनेश कुमार ने कहा कि इशिका की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इशिका भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी। इस अवसर पर ओंकार सिंह, गोलक गोप और आयुष पॉल भी मौजूद रहे।

