Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बोकारो स्टील प्लांट के एक कर्मी की मौत के बाद आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। चार दिनों से बीजीएच की मर्चरी में शव रखे जाने से नाराज़ परिवार और सैकड़ों लोगों ने अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और अब तक बीएसएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। देखिए यह रिपोर्ट।

    बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-2 विभाग में कार्यरत सुभाष चंद्र मोदी की मौत के चार दिन बाद भी उनका शव बीजीएच की मर्चरी में रखा हुआ है। आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर मृतक की पत्नी, बेटे, बेटियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बीजीएच के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द मांग पूरी करने की मांग की।

    परिजनों का कहना है कि 30 अप्रैल को प्लांट में ड्यूटी के दौरान सुभाष चंद्र मोदी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका पहले बीजीएच और फिर कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोप है कि इलाज का खर्च अधिक होने का हवाला देकर उन्हें वापस बीजीएच भेज दिया गया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर भी समय पर रेफर नहीं किया गया। आखिरकार 15 जुलाई को रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया, जहां 17 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    मृतक के परिजन अब आश्रित को नौकरी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक बीएसएल प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए बीजीएच के मुख्य गेट पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

    “बीएसएल कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत के बाद अब मामला संवेदनशील हो गया है। परिजन नौकरी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन पर डटे हैं। अब सबकी निगाहें बीएसएल प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हैं कि आखिर इस पूरे मामले का समाधान कब तक निकलता है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र
    Next Article – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.