Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही रेलवे की महिला कर्मी एम. भवानी को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया और उनकी चेन छीनने का प्रयास किया।

    पीड़िता ने जब बदमाशों का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे।

    महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाशों का पीछा किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलमुरी निवासी शिव कुमार मछुआ के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे बागबेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    बताया गया कि पीड़िता एम. भवानी विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बागबेड़ा थाना पहुंचे। संगठन के सदस्यों ने घटना के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया और महिला के साथ मारपीट, चेन स्नेचिंग तथा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

    बागबेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई
    Next Article 9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.