*मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा । बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गाँव में गुरुवार को रथ यात्रा निकाली गई। रथ का रस्सी खिंचने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा भव्य और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस रथ यात्रा ने धार्मिक आस्था, परंपरा और जनभागीदारी की अनूठी मिसाल पेश की।सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ और श्रृंगार का आयोजन हुआ।
पुजारीगणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा के बाद भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया। शंखध्वनि और घंटों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।लगभग शाम चार बजे रथ यात्रा निकला। लगभग ढाई घंटे का सफर तय कर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर संस्कृतिक क्लब भवन मौसी बाड़ी पहुंचे। ग्रामीणों ने भाई बहन को उनके कमरे से भजन-कीर्तन के साथ पूजा पाठ कर रथ पर सवार करया एवं इस क्षेत्र सुख समृद्धि की कमाना किए। आयोजन को सफल बनाने में दीपक कुमार जाना, बिजन षण्ड, विश्वजीत नायक, प्रबीर मण्डल, शरद चन्द्र मुण्डा,पिंकू जाना,सुरज नायक, देवदत्त जाना, गौरंग बेरा, कनाईलाल विशाल, पंचाचन मुण्डा ,नंद दुलाल सीट, निताई बेरा, बिजु बेरा, अरूण बेरा,बापि बिशाल, दुर्गा पद मुण्डा,माधव चंद्र जाना, दयाल बेरा,बरूण मुण्डा आदि सह सभी ग्रामीणो ने आहम भुमिका निभाई। भक्ति और एकता का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो दुर्लभ होता है

