उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर “Dc Rajiv Ranjan” नाम से फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश भेजे जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त किसी भी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट, आर्थिक सहायता, धनराशि या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते हैं। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें, न ही अपनी बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। यदि किसी को ऐसी फर्जी आईडी से रिक्वेस्ट या संदेश मिले तो उसे तुरंत इग्नोर करें, प्रोफाइल की रिपोर्ट करें और इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दें। जिला प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

