श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना ने सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। क्राइम मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि अपराधियों ने चोरी करने का अपना पैटर्न बदला है पुलिस भी जांच करने का पैटर्न बदलेगी। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में कांवड़ियों के रूट को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती होगी। वही कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह मंदिर प्रबंधन कमेटी से बातचीत कर हर मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए ताकि चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने में कामयाबी मिल सके।
उन्होंने कहा कि 16 तारीख से जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारंभ होगी उसके लिए भी पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। हड्डी बड़ी वाले जगह पर लगातार पेट्रोलियम करने का निर्देश दिया गया है। पिछले वर्ष जून माह में 20 ग्रह वेतन के घटनाएं हुई थी। इस वर्ष जून महीने में घटकर तेरा हुई है। पिछली बार 29 बाइक चोरी की घटनाएं हुई थी इस पर 18 हुई है। कहा कि अपराध के अनुपात में लगातार पानी आ रही है। कहां की जेल से बाहर निकलने वाले अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है। ताकि वे फिर से कोई अपराध करें तो पुलिस को पहले से पता चल पाए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को चेंबर के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है।
नाथू सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, बोकारो

