Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वास्थ्य विभाग की पहल से घर लौटे स्वस्थ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वास्थ्य विभाग की पहल से घर लौटे स्वस्थ

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। स्वास्थ्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम की पहल पर जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित जिले के पांच बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सिविल सर्जन कार्यालय में बच्चों का स्वागत कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

    जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार

    इलाज के लिए फैयाज्जुदीन (जादूगोड़ा), जीत कुण्डु (पटमदा), नन्दनी मुण्डा एवं सरस्वती मुर्मू (बहरागोड़ा) तथा रंजीत सोरेन (गुड़ाबांदा) को श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर, रायपुर और कोंडापाका (हैदराबाद) भेजा गया था। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन एवं उपचार किया।

    इन बच्चों की पहचान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम द्वारा की गई थी। इसके बाद डीईआईसी, सदर अस्पताल की टीम ने समन्वय स्थापित कर उन्हें उपचार के लिए रेफर किया।

    सरकारी योजना से निःशुल्क जांच और आवागमन

    सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चयनित सत्य साईं संस्थानों में बच्चों की नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार संभव हो सके।

    इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, डॉ. राज नारायण तिवारी, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डॉ. सुपर्णा नायक, सोशल वर्कर नमृता ठाकुर, कमलजीत कौर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

    जन्मजात हृदय रोग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम श्री सत्य साईं संजीवनी स्वास्थ्य विभाग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को जमशेदपुर में, तैयारियां पूरी
    Next Article बोकारो पुलिस अलर्ट: श्रावणी मेला और रथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज

    Related Posts

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    October 15, 2026

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    October 15, 2026

    लेख –

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    लेख –

    पंजाब में नशे का तांडवः वर्दी बनी त्रासदी

    सरायकेला में सड़क हादसों का कहर, एक ही दिन दो युवाओं की मौत

    एग्रिको पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

    परोरा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.