Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के बवानगोरा इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया तथा पुलिस को दी गई।
    मृतका की पहचान सरजमदा निधि टोला निवासी नागी हांसदा (75 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति के निधन के बाद वह पिछले तीन-चार वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही थीं। उनका कोई स्थायी सहारा नहीं था और वह आसपास के लोगों से भोजन व अन्य जरूरत की चीजें मांगकर अपना गुजारा करती थीं। अक्सर वह बवानगोरा क्षेत्र में ही रहती थीं और रात भी वहीं सड़क किनारे या आसपास के स्थानों पर बिताती थीं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम तक उनकी तबीयत सामान्य दिखाई दे रही थी। देर रात जब कुछ स्थानीय लोग उन्हें भोजन देने पहुंचे तो उन्होंने नागी हांसदा को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल गांव के मुखिया को सूचना दी गई, जिन्होंने परसुडीह थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया।
    सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन
    Next Article लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    Related Posts

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    July 14, 2026

    हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

    July 14, 2026

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    नितिन गडकरी से मिले अर्जुन मुंडा, खूंटी बाइपास समेत झारखंड की सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.