हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले समाजसेवी चंदन यादव व सपना यादव, न्याय की लड़ाई में साथ रहने का दिया भरोसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। समाजसेवी चंदन यादव और सपना यादव ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे दिवंगत हिमांशु कुमार सिंह के पिता अरविंद सिंह एवं उनके परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
चंदन यादव ने कहा कि हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने की लड़ाई में वे अंतिम सांस तक परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कठिन और संघर्षपूर्ण समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और वे स्वयं भी हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर एक परिवार की तरह उनका साथ निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने भी न्याय मिलने की उम्मीद जताई और मामले में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई की मांग की।

