Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात रामगढ़, धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी शिवराज उर्फ शिवा को मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। मुठभेड़ रिवरसाइड स्थित बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय के समीप हुई, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं।
    जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान शिवराज उर्फ शिवा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
    पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवराज उर्फ शिवा धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का करीबी सहयोगी रहा है। वहीं, वह पूर्व में अपराधी राहुल दुबे के लिए भी काम कर चुका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
    मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए हैं। इसके अलावा छापेमारी के दौरान चार पिस्टल और करीब पांच दर्जन जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। बरामद हथियारों और अन्य सामान की जांच की जा रही है।
    रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूनायत स्वयं पूरे अभियान की निगरानी करते रहे और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का नेतृत्व किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए
    Next Article जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    Related Posts

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    July 6, 2026

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    July 6, 2026

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.