Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय भारत सरकार, डब्ल्यूएचओ पिरामल,स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला मलेरिया विभाग के चिकित्सकों का दल शनिवार को पुनः पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा कर जायजा लिया। केंद्रीय टीम में डा.निधि,डा राजश्री,डा.रविशंकर(पटना), राज्य मलेरिया पदाधिकारी डा.बी के सिंह,डा.अभिषेक पाल,डा.अविनाव कात्यान सहित अन्य शामिल थे। टीम पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका पहुंची। यहां ओपीडी सहित मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी लिया, तंदुपरांत टीम मलेरिया प्रभावित सानग्राम व कांदर गांव में ब्रेन मलेरिया से मृत पीड़ित परिवार से मिले। सानग्राम गांव में मृतक लखी सरदार के घर टीम के साथ सांसद विद्युत वरण महतो भी पहुंचे। यहां केंद्रीय व राज्य की टीम के विशेषज्ञों ने स्थिति का मुआयना किया। मौके पर राज्य मलेरिया पदाधिकारी डा डी के सिंह ने कहा कि यह प्रखंड पूर्व से ही मलेरिया जोन के रूप में चिह्नित है। पूर्व में डीडीटी छिड़काव होने से मलेरिया संक्रमण नियंत्रित रहा, लेकिन कुछ वर्षों में डीडीटी छिड़काव बंद होने से पुनः मलेरिया ने पांव पसारा है। उन्होंने घोषणा किया केंद्र स्तर पर अब मलेरिया रोधी जीवाणु नहीं पनपने के लिए प्रखंड में वर्ष में दो बार आइआरएस का छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि सोते समय मच्छरदानी लगाकर ही सोयें। उन्होंने जलजमाव नहीं होने देने, ठंड देकर बुखार आने पर तुरंत मलेरिया जांच कराने तथा मलेरिया रोगियों को अनिवार्य रूप से दवा खाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव हेतु यही उपाय है। उन्होंने जिला मलेरिया पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पोटका में मलेरिया प्रभावित गांवों में एक सप्ताह तक एक एक एंबुलेंस तैनात रखें,ताकि मलेरिया रोगियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। सांसद विद्युत वरण महतो ने मौके पर कहा कि मैं संसद सत्र में पोटका प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया फैलने का मुद्दा उठाकर आईआरएस छिड़काव कराने सहित विभिन्न मांगों को रखुंगा। इस अवसर पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डा मृत्युजंय धावड़िया, सानग्राम पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार, केंद्रीय टीम में शामिल तरुण कुमार त्यागी,विजय पाल सिंह,आशीष, राज्य स्तरीय टीम में शामिल विनय कुमार, मोहम्मद शहबाज,अनील कुमार, एमपीडब्ल्यू सुनील तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन
    Next Article तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Related Posts

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    October 17, 2026

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    October 17, 2026

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान

    मां कालरात्रि की पूजा के साथ दुर्गोत्सव चरम पर, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।

    *सेवा मुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर से कार्य ले रहा शिक्षा विभाग*

    जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.