कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को जवाहर नगर 13बी स्थित बूथ संख्या 285 में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान बीएलओ-2 एवं बीएलओ गजाला फरहाना तथा उनके पति मुहम्मद मंसूर आलम ने संयुक्त रूप से घर-घर जाकर एसआईआर (Special Intensive Revision) फॉर्म का वितरण किया। अभियान के दौरान मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
कांग्रेस प्रतिनिधि अंसार खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित समय के भीतर एसआईआर फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया और समय पर फॉर्म जमा करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए सभी नागरिक इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

