Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 1, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका प्रखंड स्थित मुक्तेश्वर धाम हरिणा में पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से यहां 14 आधुनिक कॉटेज, चार ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया।

    विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बायो डायवर्सिटी पार्क का कार्य अंतिम चरण में है। अब पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए नए निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं, जिन्हें अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से मुक्तेश्वर धाम हरिणा झारखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा और झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर आवास और मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात, वन विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार
    Next Article मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    Related Posts

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    November 10, 2026

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.