राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल तहसील के भद्रासाही क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-520 पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक मालवाहक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना गोलिया नाला पुल के पास होने से ट्रक के पुल के नीचे गिरने की आशंका बन गई थी। हालांकि, सौभाग्य से ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में सहयोग किया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस मार्ग से प्रतिदिन चलने राहगीरों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी अनेको सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। राहगीरों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखने की मांग की है।

