Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता 

    सरायकेला-खरसावाँ : जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार सिंह ने की, जबकि बैठक में निधि द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    बैठक में जिले में अवैध बालू उत्खनन, खनिज परिवहन तथा भंडारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि एनजीटी अवधि के दौरान नदी तल से किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा लगातार निगरानी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथि ने बैठक में जानकारी दी कि जिले के खनन पट्टा क्षेत्रों एवं ईंट भट्टों का मैपिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त ने स्टोन क्रशरों और डीलर लाइसेंसधारियों को भी मैपिंग प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने जिन बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां ग्राम सभा की स्वीकृति जल्द प्राप्त करने को कहा। साथ ही पाटा टोल प्लाजा से लंबित वीडियो फुटेज शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिले के शेष ईंट भट्टों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को खनिज परिवहन में लगे वाहनों की नियमित जांच, तिरपाल से ढंकाई सुनिश्चित करने तथा मासिक निरीक्षण प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, संयुक्त छापेमारी अभियान तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा
    Next Article सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.