राष्ट्र संवाद संवाददाता
पुलिस अधीक्षक द्वारा लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत कांड्रा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए पांच मोबाइल फोन को बरामद किया है। इस बावत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्म ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का उचित कागजातों के साथ सत्यापन के बाद बुधवार को सभी मोबाइल धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए सरायकेला पुलिस व कांड्रा थाना प्रभारी के प्रति आभार प्रकट किया।

