ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बजरंगी बगान हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राकेश शाही ने की, जबकि संगठन प्रभारी चंदन सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला के पदाधिकारी शशि जी एवं बिपिन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से राकेश शाही को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजेश सिंह, पवन शर्मा एवं विनय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, मंटू मिश्रा, कुमार गौरव, धर्मेंद्र शर्मा एवं अमोद शर्मा को महासचिव तथा मुन्ना तिवारी, जयशंकर कुमार, दुलेंद्र कुमार एवं संजय जी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा ध्रुव जी को कोषाध्यक्ष और चंदन ठाकुर को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के संरक्षक मंडल में मुंद्रिका सिंह, संतोष पांडे, अनिल सिंह, देवेंद्र मिश्रा, बिपिन कुमार सिंह, बालमुकुंद ठाकुर, विजय शाही, वेद प्रकाश पांडे, संजय पांडे, शशिरंजन, विजय सिंह, हरिकांत शर्मा, कमलेश पांडे एवं रामप्रवेश सिंह को शामिल किया गया।
बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को सामाजिक एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

