Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी
    Breaking News Headlines पश्चिम बंगाल राजनीति राष्ट्रीय

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कोलकाता, 22 जून पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पहले बजट में अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। यह पूर्व की लक्ष्मी भंडार योजना का संशोधित रूप है।

    बजट अनुमान के अनुसार लगभग एक करोड़ महिला लाभार्थी इस योजना के दायरे में आएंगी, जो तृणमूल कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजना के तहत करीब 2.4 करोड़ लाभार्थियों की तुलना में काफी कम है।

    वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए इस आवंटन की घोषणा की और इस योजना को सरकार के कल्याणकारी एजेंडे का एक प्रमुख हिस्सा बताया।

    बजट गणना के अनुसार, यह राशि योजना के तहत 3000 रुपये प्रति माह की सहायता राशि पर केवल एक करोड़ लाभार्थियों के लिए ही पर्याप्त होगी।

    यह आंकड़ा पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार द्वारा लक्ष्मी भंडार योजना के तहत बताए गए लाभार्थियों की संख्या से काफी कम है। 2021 में शुरू की गई लक्ष्मी भंडार योजना ममता बनर्जी सरकार की सबसे लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाओं में से एक थी जिसके तहत पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती थी।

    बाद में इस योजना का विस्तार किया गया था और तृणमूल सरकार का दावा था कि इसके तहत लगभग 2.4 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा था।

    भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता जारी रखने का वादा किया था। साथ ही उसने योजना का पुनर्गठन कर सहायता राशि बढ़ाने का भी आश्वासन दिया था।

    सत्ता संभालने के बाद सरकार ने इस कार्यक्रम का नाम बदलकर अन्नपूर्णा योजना कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंतरिक शक्ति का पुंज – योग
    Next Article झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Related Posts

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    June 22, 2026

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.