राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि एनडीए के पक्ष में पर्याप्त समर्थन है और बहुमत का आंकड़ा 28 से अधिक वोटों के साथ उनके उम्मीदवार के पक्ष में जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी को विभिन्न दलों और विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित है।
चंपाई सोरेन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी सहयोगी दलों के विधायक परिमल नाथवानी के समर्थन में मतदान करेंगे। वहीं, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि एनडीए के पास स्पष्ट बढ़त है और चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएगा। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिलेगा और वे शानदार जीत दर्ज करेंगे।

