राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल प्रखंड के रांची जमशेदपुर एन.एच. स्थित आसनबनी बिरिगोड़ा में बुधवार को कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना गेल गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल के सहयोग से शुरू की गई है। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गेल इंडिया जी.एम. – अनंत पुरोहित, एवं कार्तिक उरांव के प्रॉपरेटर सोमा उरांव ,ने विधिवत संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर ,रिबन काटकर किया.
उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेशन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि जी एम अनंत पुरोहित ने कहा कि सीएनजी ईंधन न केवल किफायती है, बल्कि पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाता है। इससे क्षेत्र में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही, यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।
सोमा उरांव ने कहा ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन के शुरू होने से स्थानीय वाहन चालकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित ईंधन की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में मौक पर ए.तिग्गा, डी जीएम -अभिषेक चौधरी, जितेंद्र प्रजापत, राहुल कुमार सिंह, सीटू सिंह, पूर्व थाना प्रभारी – रणविजय सिंह , सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे .

