राष्ट्र संवाद संवाददाता
जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रांगामाटिया गांव में मंगलवार को करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो तथा जिप सदस्य स्नेहा रानी महतो ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।बताया गया है कि जिले में 15वें वित्त आयोग के फंड से विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके तहत रांगामाटिया गांव में भी नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

